Privacy Policy
गोपनीयता नीति
आपकी जानकारी और निजता हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
गोपनीयता नीति
अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
ज्ञानार्थी फाउंडेशन ("हम", "हमारा", "संस्था") आपकी गोपनीयता का सम्मान करता है। यह नीति बताती है कि जब आप हमारी वेबसाइट का उपयोग करते हैं, दान करते हैं, हमसे संपर्क करते हैं, या जुड़ने का आवेदन करते हैं — तो हम आपकी जानकारी कैसे इकट्ठा करते हैं, उपयोग करते हैं, और सुरक्षित रखते हैं।
हम कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं
जब आप हमारी वेबसाइट पर कोई फॉर्म भरते हैं (दान, संपर्क, या जुड़ने का आवेदन), हम निम्नलिखित जानकारी ले सकते हैं:
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता
- पता और पिनकोड (वैकल्पिक; 80G रसीद के लिए पता आवश्यक)
- दान से संबंधित जानकारी — दान राशि, भुगतान का विवरण
- यदि आप 80G tax benefit चुनते हैं — PAN या Aadhaar नंबर (केवल tax receipt बनाने के उद्देश्य से)
- यदि लागू हो — GST नंबर (केवल GST receipt बनाने के उद्देश्य से)
- वैकल्पिक जानकारी — लिंग, और संस्था के लिए एक छोटा संदेश
हम आपकी सहमति के बिना कोई अतिरिक्त व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते।
हम इस जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं
- आपके दान की पुष्टि करने और रसीद (receipt) बनाने के लिए
- आपसे संपर्क करने के लिए, यदि आपने जुड़ने का आवेदन (स्वयंसेवक, शिक्षक या सहयोग) भरा हो
- संपर्क फॉर्म से भेजे गए आपके संदेश या प्रश्न का जवाब देने के लिए
- कानूनी और compliance आवश्यकताओं (जैसे 80G रिकॉर्ड) को पूरा करने के लिए
- वेबसाइट के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए
हम आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं हैं। आपकी जानकारी केवल संस्था के अधिकृत सदस्यों तक सीमित रहती है।
भुगतान की जानकारी
दान का भुगतान एक सुरक्षित भुगतान गेटवे के माध्यम से होता है (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग)। आपकी card, UPI या banking जानकारी सीधे उस सुरक्षित गेटवे में जाती है — हम इसे कभी स्टोर या देखते नहीं हैं।
डेटा सुरक्षा
आपकी जानकारी सुरक्षित रखी जाती है और केवल संस्था के अधिकृत लोग ही इसे देख सकते हैं। वेबसाइट पर दी गई कोई भी जानकारी सार्वजनिक रूप से पढ़ी, बदली या हटाई नहीं जा सकती। आपकी जानकारी बेची या किसी और के साथ साझा नहीं की जाती।
आपके browser में क्या सहेजा जाता है
वेबसाइट आपके device के browser में केवल दो चीज़ें रखती है: (1) "हमसे जुड़ें" फॉर्म का अधूरा draft, ताकि पेज बंद होने पर लिखा हुआ न खोए; (2) भुगतान शुरू करने के बाद दान की पहचान संख्या, ताकि पेज दोबारा खुलने पर भुगतान की पुष्टि जाँची जा सके (लगभग 30 मिनट तक)। फॉर्म सफलतापूर्वक भेजने या भुगतान की पुष्टि होने पर ये हटा दी जाती हैं। भुगतान गेटवे का पेज अपनी cookies अलग से उपयोग कर सकता है।
सहमति
संपर्क और जुड़ने के फॉर्म भेजते समय आप "गोपनीयता नीति से सहमत हूँ" पर टिक करते हैं; सहमति का समय हमारे रिकॉर्ड में दर्ज होता है।
दान की रसीद
हर सफल दान की रसीद हमारे पास सुरक्षित रहती है। रसीद एक गुप्त लिंक से खुलती है, और रसीद ID व दान के समय दिए मोबाइल नंबर से दोबारा खोजी जा सकती है। रसीद पर Aadhaar संख्या हमेशा आंशिक रूप से छिपी (masked) दिखती है।
आपके अधिकार
आप किसी भी समय अपनी जानकारी को देखने, सुधारने, या हटाने का अनुरोध कर सकते हैं — बस हमें info@gyanarthi.org पर लिखें।
संपर्क
गोपनीयता से जुड़े किसी भी सवाल के लिए:
info@gyanarthi.org · +91 98185 58830
पंजीकृत कार्यालय: भवानीपट्टी, वार्ड नं॰ 5, राजेश्वरी पूर्वी, त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार — 852214